[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा आम चुनाव के संबंध में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

विधानसभा आम चुनाव के संबंध में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

मंडावा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की देखी व्यवस्था

मंडावा : जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर ) बचनेश अग्रवाल तथा जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने रविवार को संयुक्त रूप से विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी, मलसीसर, मण्डावा तथा तहसीलदार, मलसीसर, मण्डावा तथा विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी, बिसाऊ साथ रहे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस थाना धनूरी का निरीक्षण कर क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
ग्राम धनुरी स्थित पोलिंग बूथ तथा  अलसीसर स्थित जे.के. राउमावि स्थित 2 पोलिंग बूथ, एन.एन.टी. उमावि,  राप्रावि मलसीसर, बिसाउ के बोहितराम धर्मशाला में स्थित पोलिंग बूथ एवं घडसीराम-भानीराम स्मृति भवन, बिसाउ के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ से आवश्यक जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए मलसीसर उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा विकास अधिकारी के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जिला कलेक्टर ने गांगियासर में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर मौके पर बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी गई तथा टोकन व्यवस्था की जानकारी ली गई।
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड कार्यालय मण्डावा में भी विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, उप अधीक्षक पुलिस तथा तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा उपस्थित जनप्रतिनिधिगण के साथ कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77