विधानसभा चुनाव के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली बैठक
विधानसभा चुनाव के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली बैठक
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक ली। उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों से अब तक की प्रगति के बारे में चर्चा की। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए । इस दौरान एडीएम मुरारी लाल शर्मा ने विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराई, वहीं जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी ने स्वीप की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़, कोषाधिकारी सतीश कुमार, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मो. अशफाक खान, डीएसओ कपिल झाझड़िया, डीटीओ संजीव दलाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. अनीश, एडीईओ उम्मेद सिंह महला समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047907


