[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी सब जेल में मनाया गया सद्भावना दिवस:जेल में बंद कैदियों को व्यवहार बदलकर समाज हित में कार्य करने के लिए किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी सब जेल में मनाया गया सद्भावना दिवस:जेल में बंद कैदियों को व्यवहार बदलकर समाज हित में कार्य करने के लिए किया प्रेरित

खेतड़ी सब जेल में मनाया गया सद्भावना दिवस:जेल में बंद कैदियों को व्यवहार बदलकर समाज हित में कार्य करने के लिए किया प्रेरित

खेतड़ी : खेतड़ी सब जेल में सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों को व्यवहार में परिवर्तन कर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण आश्रम मिशन के महंत स्वामी प्रशादानंद महाराज थे, जबकि अध्यक्षता जेलर मोतीलाल मीणा ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्वामी प्रसादानंद महाराज ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को प्रगति पर ले जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था, जिसकी बदौलत आज पूरे देश में उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है।

गांधी जी ने अनेक आंदोलनों में भाग लिया और अंग्रेजी हुकूमत को देश से बाहर निकलने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनुष्य के लिए उसका चरित्र सबसे बड़ी पूंजी माना गया है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने जेल में बंद कैदियों से कहा कि मनुष्य के जीवन में छोटी गलतियां हो जाती है, लेकिन उन गलतियों को सुधारा भी जा सकता है। आज के बदलते खान-पान की वजह से मनुष्य क्रोध का बढ़ावा दे रहा है, जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार में परिवर्तन कर समाज हित के लिए कार्य करने चाहिए तथा पूर्व में की हुई गलतियों का पश्चाताप कर भविष्य में सच्चाई व धर्म के प्रति अग्रसर रहना चाहिए।

देश में अनेक ऐसे महान योद्धा हुए थे, जिन्होंने देश की शान को बनाए रखने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया गया था। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जेल में बंद कैदियों से जेल से बाहर आने के बाद समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शीशराम, सुभाष, अजीत सिंह, सचिन कुमार, जयप्रकाश यादव, महेश अग्रवाल, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker