[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM बोले- सरकार गिराने की कोशिश की, आपका आशीर्वाद था:झुंझुनूं में मुख्यमंत्री की जनसभा, कहा- दाल नही गली; सातों सीटें जिताने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

CM बोले- सरकार गिराने की कोशिश की, आपका आशीर्वाद था:झुंझुनूं में मुख्यमंत्री की जनसभा, कहा- दाल नही गली; सातों सीटें जिताने की अपील

CM बोले- सरकार गिराने की कोशिश की, आपका आशीर्वाद था:झुंझुनूं में मुख्यमंत्री की जनसभा, कहा- दाल नही गली; सातों सीटें जिताने की अपील

बिसाऊ : झुंझुनूं के बिसाऊ में शनिवार को मंडावा विधायक रीटा चौधरी के पक्ष में सीएम अशोक गहलोत की जनसभा हुई। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वं. राम नारायण चौधरी बहुत ही शानदार इंसान थे। जब मैं एनएसयूआई में था तब से ही अच्छे संबंध थे। वह हमेशा से किसानों के लिए खडे़ रहे। आखिरी समय में उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा था कि रीटा का ध्यान रखना। उनका यहा की जनता बहुत विश्वास था, वो किसान के लिए लड़ते थे। हमारी सरकार भी उनकी भावना के अनुरूप चल रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की दांडी यात्रा की प्रतिमा मुख्यमंत्री को की भेंट

चुनाव नजदीक है, अपना आर्शीवाद विधायक रीटा चौधरी पर बनाए रखना। उनके भरोसे को कायम रखना। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहली बार किसी सरकार ने किसानों को अलग से बजट पेश किया है। जो किसानों ने मांगा वो दिया है। उन्होंने लोगों से झुंझुनूं की सातों सीटों पर जिताने का आह्वान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया स्वागत
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस के सारे काम बेमिसाल है। शिक्षा का क्षेत्र हो, सड़क, स्वास्थ्य, पानी, एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे है।

जब राज्य सरकार इतना कुछ कर सकती है तो केंद्र क्यों नहीं। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने चार कानून बनाए थे, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, खाघ सामग्री, नरेगा। मैनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा 5 वां कानून सामाजिक सुरक्षा आप बनाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह कानून बन जाएगा। उस दिन पेंशन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार 500 रूप्ए में सिलेण्डर दे सकती है तो केंद्र क्यों नहीं। हम 25 लाख रूपए स्वास्थ्य के लिए दे सकते है, तो केंद्र क्यों नहीं कर सकती है।

आज बिसाऊ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आज बिसाऊ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

आपके पास आरबीआई है। हमें एक एक चीज का प्रबंध करना पड़ता है। केंद्र के पास तो आरबीआई है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो हमेशा मांगा वह दिया। साढे चार साल में 310 कॉलेज खोल दी। झुंझुनूं हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर है, आजादी से पहले कॉलेज, स्कूल, हवेलियां बनी हुई है। सीएचसी पीएचसी, तहसील, नगर पालिका, प्राइमरी स्कूल, कॉलेज खोले।

झुंझुनूं में स्पोर्ट्स स्कूल खोला था, लेकिन सरकार बदलते ही गायब हो गई।

ये भाजपा वाले गौभक्त बनतेहै, हम भी गौभक्त है। लंपी से मरने वाले पशुओं के 40 हजार दिए। बीमा शुरू कर दिया। अनुदान दे रहे है। ये हिंदुत्व की बात करे ते असली सेवा हम रह रहे है। इतने काम किए है की राजस्थान पूरे देश में चर्चा में आ गया है।ओपीएस देना बहुत बड़ा काम है। हर जगह राजस्थान की चर्चा है।सरकार गिराने की रणनीति, दाल नहीं गली उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनकल्याण योजना को देखकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है।

राजस्थान में सरकार गिराने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में सरकार गिरा दी। लेकिन प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से यहा दाल नहीं गली। उन्होंने कहा कि यह पूरी रणनीति अमित शाह की थी। लेकिन ये मंशा पूरी नहीं हो सकी। सीएम ने यहा डेढ़ अरब रुपए के विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

मारवाडी में बोले प्रदेशाध्यक्ष

उन्हांने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी है। भाजपा का नाम लेने वाला कोई नही है। परितर्वन यात्रा फैल हो चुकी है। 0 नंबर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि घेराव करेंगे, किसी का करोगे किस बता करोगे। 10 तरह की गारंटी दी है। एक से एक योजना लागू की है। विकास के मामले में आजादी के बाद से जब से सरकार बनने लगी है।

अगर कोई ऐतिहासिक विकास हुआ है वो इन 5 सालों में हुआ है। अब भाजा कह रही है परिवर्तन कर दो। पहले खुद में तो परिवर्तन कर लो, कभी राठौड, कभी मेघवाल, जोशी का नाम लेते है, सब पीटे हुए मोहरे है। जिसने काम किया उसका चेहरा नहीं दिखा रहे है। अच्छा घुडसवार और घोड़ा चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में जो योजना लाई है वो पूरी दुनिया में कही भी लागू नही हो सकती। प्रदेश की जनता के पास बेहतरीन नेतृत्व है। हमने कभी भी यहा की विधायक को खाली हाथ नहीं भेजा ही, जो मांगा वो दिया। अब आपको मजबूती के साथ खड़ा रहना है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि मोदी की चेहरा भी देख लिया, 25 एमपी के चहेरे देख लिए, एक ने भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि घोड़ा बदलने से नहीं जीता जाएगा।

राठौड पर हमला बोला

प्रदेशाध्यक्ष ने राजेन्द्र राठौड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि लंबा लंबा चौला पहनकर घूमना कुछ नही होगा, कभी काम करवाया के। शाम को मस्त रहने वाले आदमी से विकास की उम्मीद मत रखना। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नही है, कोई विजन नही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 बार राजस्थान आ चुके है, एक भी घोषणा नही की। उन्हांने कहा कि कांग्रेस एकजुटता से चुनाव लउेगी, दोबारा सरकार बनाएंगे।

पूनिया को डिलीट कर दिया

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राठौड कह रहे है कि कांग्रेस डिलिट होगी। खुद ने पूनियां का पद डिलीट कर दिया। जब मौका आया तो उन्हें कौने में लगा दिया। तीन साल मजदूरी करवाकर घर पर बैठा दिया। कोई नही जानता सीपी जोशी को। भाजपा के पास एक ही काम है, एक झुठ ने सौ बार बोला, वो सच जैसा लगने लग जाए ओर जनता बहकावे में आ जाए। लेकिन यहा की जनता पढ़ी लिखी है वे सब जानते है। भारतीय जनता पार्टी को सूपड़ा साफ करना है, कांग्रेस को वापस लाना है।

भावुक हुई विधायक रीटा चौधरी

रीटा चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने हमे बजट नही दिया। उसके बाद भी हमने मुख्यमंत्री से जो मांगा वह मिला। मण्डावा पर सीएम की बहुत महेरबानी रही है। उन्हांने कहा कि कोई भी ऐसी योजना नही है जो, गरीब आम आदमी से जुडी हुई हो। उनके पास वोट मांगने का कोई मुद्दा नही है, उनके पास एक ही काम है। भाई को भाई लड़वाने का हमे सतर्क रहना होगा। आपको स्वास्थ्य की गांरटी दी है, सुरक्षा की गारंटी दी, ऐसी सरकार हमे वापस बनानी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यहा राठौड़ का भाषण सुना था, कुछ नही था। बहुत बडा औदा था। कोई विजन नही था। विजन सीएम का है। 2030 का विजन। ये लेकर चल रहे है की राजस्थान पूरे देश में अग्रणी खडा हो जाए। हमारे नौजवान किसान, महिला अपने पैरो पर खडे़ हो जाए। हमे उनके हाथ मजबूत करने है, ये हमे दिखाने का समय है, जिसने हमे इतना कुछ उस को किस तरह से वापस लेकर आए। इस दौरान विधायक रीटा अपने पिता के बारे में बोलते हुए भावुक हो गई। उन्हांने कहा कि मेरे पिता का सपना था कि मण्डावा शिक्षा क्षेत्र में आगे बढे़, ये सपना सीएम ने पूरा किया,यहा 6 कॉलेज खोल दी। उनका सपना था। उनका गांव हेतमसर डवलप हो कॉलेज खुले स्कूल खुले, उन्होंने वो सपना पूरा किया। अगर अपनी खाल भी निकाल दू तो सीएम का त्रण नही चुका पाउंगी।

परिवहन मंत्री ने बनाई दूरी

सीएम की जनसभा में गुटबाजी सामने आई। सभा में नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा, मण्डावा विधायक रीटा चौधरी, खेतडी विधायक जितेन्द्र सिंह, पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, सूरजगढ के पूर्व विधायक श्रवण कुमार मौजूद रहे। लेकिन परिवहन मंत्री की गैर मौजदूगी ने कई सवाल खडे़ कर दिए। इधर सीएम की सभा चल रही वही बृजेन्द्र ओला अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो में बीजी थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब

लोगों में उत्साह दिखा

सीएम को सभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। सभा में बड़ी संख्या में लोगां सीएम को सुनने पहुंचे। करीब 15 हजार से ज्यादा लोगां की भीड़ रही। सीएम ने जैसे ही भाषण शुरू किया सीएम के जयकारे शुरू कर दिए।

इस दौरान झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्ड़ा, पर्यवेक्षक अमृत ठाकुर, अलसीसर प्रधान घासीराम पुनिया, मण्डावा प्रधान शारदा देवठिया, बिसाऊ चेयरमैन मुस्ताक अली, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम सीगड़ी, चिड़ावा नगर पालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी, मंडावा नगर पालिका चैयरमेन नरेश सोनी, जिला परिषद सदस्य गोकुल चंद सोनी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, चुड़ैला सरपंच राजीव चौधरी, पूर्व चेयरमैन सज्जन मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22