[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारावफात पर आज जुलूस ए मुहम्मदी व रक्तदान कैंप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

बारावफात पर आज जुलूस ए मुहम्मदी व रक्तदान कैंप

झुंझुनूं : पैंगबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहो अलेही वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शहर में सुबह नौ बजे जुलूस ए मुहम्मदी निकाला जाएगा। फारूक सब्जीफरोश ने बताया कि शहर के रोड नंबर दो स्थित दरगाह इमामुल ओलिया से जुलूस का आगाज होगा। वहां से बाकरा मोड़ होकर रोड नंबर दो, कबाड़ी मार्केट, रोड नंबर एक, प्रभात टॉकिज के पीछे से होकर नगीना मस्जिद के पास शहीदान चौक, मोहल्ला पीरजादगान, कालती हवेली, फूटला बाजार, शाह विलायत दरगाह, मोहल्ला चेजारान, मोहल्ला खोरा होकर दरगाह हजरत कमरूद्दीन शहा पहुंचकर समापन होगा।

इसी तरह मिलादुन्नबी के मौके पर अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी की ओर से राजकीय बीडीके अस्पताल में सुबह 9.30 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। अंसारी वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं एवं मेडिकल सर्विस सोसायटी की ओर से अंसारी मस्जिद के पास सुबह 10 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। रीको स्थित िचल्ला हजरत शाहनूर पर शाम छह बजे कुरानखानी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin