[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने पकड़ा 20 किलो गांजा:4 लाख रुपये है बाजार में कीमत, कई दिनों से कर रहा हैं सप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

पुलिस ने पकड़ा 20 किलो गांजा:4 लाख रुपये है बाजार में कीमत, कई दिनों से कर रहा हैं सप्लाई

पुलिस ने पकड़ा 20 किलो गांजा:4 लाख रुपये है बाजार में कीमत, कई दिनों से कर रहा हैं सप्लाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 किलो गांजा भी जब्त किया हैं।

सदर थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि चला रोड पर एक युवक हाथ में बैग लेकर खड़ा था जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग निकला। पुलिस के जवानों ने घेरा देकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की लेकिन युवक नही कुछ नही बताया। इसके कारण चैक करने पर बैग में 20 किलोग्राम अवैध गांजा मिला।

गांजा जब्त कर आरोपी सुमित विश्वास पुत्र मनिन्द्र विश्वास जाति बंगाली उम्र 19 साल निवासी मुरीका जेनपुरी मुरीका आसाम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को पीसी रिमांड पर भेजा गया। आरोपी पूर्व मे भी कई बार अवैध गांजा की सप्लाई कर चुका है। मामले की जांच कोतवाली थाना अधिकारी भंवर लाल कुमावत कर रहे हैं।

आरोपी युवक कई दिनों से चला और आसपास के इलाकों में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी से 20 किलो गांजा करीब 4 लाख रुपए का पकड़ा हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।

Related Articles