नीमकाथाना : परिवहन विभाग की कार्रवाई:कोटड़ी में 5 ओवरलोड वाहनों पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना, ड्राइवर डंपर छोड़कर भागे
परिवहन विभाग की कार्रवाई:कोटड़ी में 5 ओवरलोड वाहनों पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना, ड्राइवर डंपर छोड़कर भागे
नीमकाथाना : नीमकाथाना परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस बीच ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गए। जिस पर विभाग के कार्मिकों ने डंपर पर ही नोटिस चस्पा कर दिए।
नीमकाथाना परिवहन विभाग के उप निरीक्षक रोबिन सिंह ने बताया कि कोटड़ी लुहारावास रोड़ पर ओवरलोड वाहनों बार-बार शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार को कार्रवाई कर पांच ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ करीब 2 लाख रुपये का चालान किया। डेढ़ लाख रुपये का ऑनलाइन चालान वाहनों पर चस्पा किया गया।
उप परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने बताया कि लगातार ओवरलोड वाहनों पर नीमकाथाना जिले में कार्रवाई जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041556


