[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : शराबी ने 3 साल की मासूम के साथ की छेड़छाड़:चिल्लाने पर मासूम के सिर पर ईंट मारी, मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर : शराबी ने 3 साल की मासूम के साथ की छेड़छाड़:चिल्लाने पर मासूम के सिर पर ईंट मारी, मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया

शराबी ने 3 साल की मासूम के साथ की छेड़छाड़:चिल्लाने पर मासूम के सिर पर ईंट मारी, मोहल्लेवालों ने पकड़ लिया

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में शराब के नशे में एक युवक घर में घुस गया। और एक 3 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब मासूम चिल्लाई तो आरोपी ने उसे जान से करने के लिए उसके सिर पर ईंट भी मारी। जिससे कि मासूम घायल हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल 3 साल की मासूम की मां उसे स्कूल से लेकर घर पर लौटी थी। वह अपनी बेटी के लिए कपड़े निकाल ही रही थी। उसकी बेटी टॉयलेट करने के लिए चली गई। इसी दौरान शराब के नशे में मुकेश वाल्मीकि निवासी कहारों की ढाणी उनके घर में घुस गया। और वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

जब मासूम जोर से चिल्लाई तो मासूम की मां और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लेकिन इसी बीच आरोपी मुकेश ने पास रखी ईंट जोर से मासूम के सिर पर मारी। जिससे कि मासूम घायल हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को थाने पर लाकर गिरफ्तार कर लिया। वही मासूम के सिर में 9 टांके आए हैं। जिसका सीकर के एसके हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

वही मामले में सीओ सिटी सुरेश शर्मा और उद्योग नगर SHO सुरेंद्र देगड़ा का कहना है कि घटना के बाद आरोपी मुकेश वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin