[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : जोधपुर में कार-स्लीपर बस की भिड़ंत, माता-पिता, बेटे की मौत: बेटी व एक अन्य युवक गंभीर घायल; ओवरटेक की वजह से भयानक एक्सीडेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : जोधपुर में कार-स्लीपर बस की भिड़ंत, माता-पिता, बेटे की मौत: बेटी व एक अन्य युवक गंभीर घायल; ओवरटेक की वजह से भयानक एक्सीडेंट

जोधपुर में कार-स्लीपर बस की भिड़ंत, माता-पिता, बेटे की मौत:बेटी व एक अन्य युवक गंभीर घायल; ओवरटेक की वजह से भयानक एक्सीडेंट

जोधपुर :  जोधपुर में सोमवार सुबह 5.45 बजे के करीब नेशनल हाईवे-62 पर कार और स्लीपर बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मामला जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र के नागौर रोड चटालिया के पास का है। 2 गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक की वजह से हुआ।

पुलिस को सुबह 6 बजे मिली सूचना

खेड़ापा थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस जोधपुर से नागौर की तरफ जा रही थी। कार नागौर रोड की तरफ से जोधपुर की तरफ आ रही थी। इस बीच थाना क्षेत्र के चटालिया गांव में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद दोनों गाड़ियों को साइड करवा ट्रैफिक चालू कर दिया गया है।

इस हादसे में कार सवार 3 परिजनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में कार सवार 3 परिजनों की मौके पर ही मौत हो गई।

नागौर के निवासी थे, जोधपुर जा रहे थे

कार सवार जाट सारण बुगालियों की ढाणी, गिगलिया नागौर के रहने वाले थे। रामकरण (55), पत्नी चंदूड़ी (52) और बेटे रामनिवास (27) की हादसे में मौत हो गई। रामकरण की बेटी मोनिका गंभीर रूप से घायल है। एक अन्य युवक कमल किशोर पुत्र जैसा राम भी घायल है।

मोनिका व कमल किशोर को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीनों शवों का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में कराया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77