[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : बर्खास्त मंत्री गुढ़ा के बंगले पर दो नाबालिगों से रेप:घर पर दो रात रुकी थी; पुलिस टीम सीसीटीवी खंगालने पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : बर्खास्त मंत्री गुढ़ा के बंगले पर दो नाबालिगों से रेप:घर पर दो रात रुकी थी; पुलिस टीम सीसीटीवी खंगालने पहुंची

बर्खास्त मंत्री गुढ़ा के बंगले पर दो नाबालिगों से रेप:घर पर दो रात रुकी थी; पुलिस टीम सीसीटीवी खंगालने पहुंची

जोधपुर : बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के जयपुर स्थिति सरकारी बंगले पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप किया गया। बंगले में बने शेल्टर हाउस में उनके साथ रेप हुआ। जोधपुर की पीपाड़ सिटी पुलिस गुरुवार को गुढ़ा के बंगले पर रेप केस में जांच करने पहुंची। गुढ़ा बंगले पर नहीं मिले। हालांकि पुलिस ने बंगले पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की।

जोधपुर ग्रामीण SP धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीपाड़ थाने में 2 जुलाई को 15 साल की नाबालिग की मां ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 17 साल की भांजी कुछ दिन पहले बीकानेर से आई थी। 2 जुलाई को उसकी भांजी और बेटी गायब हो गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि घर में 2 लाख रुपए और कुछ गहने थे। दोनों लड़कियां रुपए लेकर चली गई थी। पुलिस ने जांच की और खींवसर (नागौर) रतकुड़िया के टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। यहां से पुलिस को इनपुट मिला कि नागौर स्टेशन पर ये स्कूटी पर दिखी है। पुलिस वहां पहुंची तो स्टेशन पर स्कूटी मिली। इस पर पुलिस ने दोनों की लोकेशन सर्च की तो अंबाला (पंजाब) में आई। लोकेशन के आधार पर टीम 26 जुलाई को अंबाला पहुंची और इन्हें दो लड़कों के साथ पकड़ा।

आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला विधायक के घर रुके थे
इस मामले में 30 जुलाई को मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अशोक विश्नोई (23) और बगला नगर निवासी मेघराज जाट (23) को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों और पीड़िताओं से पूछताछ की तो पता चला कि इन्हें नागौर से जयपुर ले गए थे।

जयपुर में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के सरकारी आवास में एक शेल्टर होम बना हुआ है। जहां बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। आरोपी दोनों पीड़िताओं को इसी शेल्टर होम में लेकर आए थे।

पूछताछ में शेल्टर होम का नाम आते ही पुलिस पहुंची

इधर, जैसे ही पूर्व मंत्री गुढ़ा के घर में बने शेल्टर हाउस का जिक्र आया तो पीपाड़ पुलिस गुरुवार को जयपुर पहुंची। यहां उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी की पड़ताल के बाद पुलिस टीम वहां से रवाना हो चुकी है। जिस समय पुलिस जांच के लिए बंगले पर पहुंची उस वक्त गुढ़ा वहां नहीं थे।

जोधपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी पुलिस हिरासत में है, जांच के लिए आरोपियों के साथ पुलिस जयपुर गई थी। हमें यह पता चला था कि एक घटनास्थल जयपुर का है, ऐसा पता चला है कि पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक अस्थाई रैन बसेरा बनाया था, वही घटनास्थल है। यह अभी प्रारंभिक जानकारी है, जांच के बाद ही यह बातें स्पष्ट होंगी।

दो रात यहीं रुके थे, घटना स्थल बंगला नंबर- 2
एसपी ने बताया कि थाना अधिकारी घेवर सिंह टीम के साथ जयपुर गए थे। वहां घटना स्थल बंगला नंबर-2, ट्रोमा सेंटर हॉस्पिटल के पास सी-स्कीम में अंदर की तरफ एक कमरा बना है। इसमें करीब 4 बैड लगे हैं। इस कमरे में आरोपी अशोक और मेघराज व दो नाबालिग रुकी थी। यहां भी युवकों ने दोनों लड़कियों से रेप किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में इन्वेस्टिगेशन होना बाकी है। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है और यह इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है।

गहलोत खेमे से अनबन के बाद ही परिवार को निजी मकान में शिफ्ट कर चुके
गुढ़ा का परिवार अस्पताल रोड वाले बंगले पर नहीं रहता है। गुढ़ा ने कहा था कि डेढ़ साल पहले सीएम अशोक गहलोत खेमे से अनबन के बाद ही परिवार काे निजी मकान में शिफ्ट कर दिया था। इस बंगले पर गुढ़ा जनसुनवाई करते हैं और यहां एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले उनके क्षेत्र के लिए लोग रुकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77