[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कार चोरी के आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के भिवानी से पकड़ा, आश्रम से चुराई थी ब्रेजा गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कार चोरी के आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के भिवानी से पकड़ा, आश्रम से चुराई थी ब्रेजा गाड़ी

कार चोरी के आरोपी गिरफ्तार:हरियाणा के भिवानी से पकड़ा, आश्रम से चुराई थी ब्रेजा गाड़ी

झुंझुनूं : झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस ने पिछले महीने आश्रम में हुई नकबजनी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बाल अपचारी है। पुलिस आश्रम से चुराई गई ब्रेजा गाड़ी को भी बरामद किया है।

आरोपियों ने 21 जुलाई 2023 को कस्बे में स्थित बाबा शादीनाथ आश्रम से ब्रेजा गाड़ी को चुराई थी। इस संबंध में आश्रम के बबलुनाथ गुरू बाबा संतोष नाथ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सूरजगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया था।

ऐसे आए पकड़ में

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हरियाणा के भिवानी के रहने वाले है। जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। इसके बाद टीम ने भिवानी में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की। कड़ी मेहनत के बाद पुलिस आरोपियां को पकड़ने में कामयाबी हो गई। पुलिस आरोपियां से पूछताछ कर रही है। अन्य वारदात खुलने की संभावना है।

गिरफ्तार मुल्जिम

  • हेमन्त पुत्र कुलदीप जाति राजपुत उम्र 20 वर्ष निवासी केलिंगा पुलिस थाना भिवानी सदर हरियाणा
  • एक बाल अपचारी निरुद्ध

ये रहे टीम में

थानाधिकारी रविन्द्र कुमार, एएसआई रोहिताश सिंह, कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल अनिल कुमार

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin