Nuh Violence : ‘मेरे मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला’… बड़े भाई बोले- सिर्फ एक नजर देख पाया था
नूंह के बाद अब गुरुग्राम में भी हिंसा हुई। यहां मस्जिद पर हमला किया गया और इमाम की हत्या कर दी गई। अराजक तत्वों के द्वारा की गई हिंसा में जान गंवाने वाले सेक्टर-57 मस्जिद के इमाम मोहम्मद साद के भाई शादाब अनवर ने कहा कि लोगों को कोई समस्या थी तो मस्जिद प्रबंधन से बात करते, उनके मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला।
हरियाणा : नूंह में शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंस की आग मंगलवार को गुरुग्राम तक पहुंच गई। सेक्टर-57 में निर्माणाधीन मस्जिद में आस-पास गांव के रहने वाले लगभग 100 लोगों ने आधी रात करीब सवा बारह बजे हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने वहां पर बगल में सो रहे हाफिज साद नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।
उपद्रव करने वालों ने बेसमेंट में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आगे पर काबू किया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के बयान पर दस लोगों के नाम मामला दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर सुरक्षित भी निकला है। इनकी पहचान इजहार व शहाबुद्दीन निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।
‘मेरे मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला’
अराजक तत्वों के द्वारा की गई हिंसा में जान गंवाने वाले सेक्टर-57 मस्जिद के इमाम मोहम्मद साद के भाई शादाब अनवर ने कहा कि लोगों को कोई समस्या थी तो मस्जिद प्रबंधन से बात करते, उनके मासूम भाई का क्या कसूर था जो उसे मार डाला।
भाई के बारे में उन्होंने राेते हुए बताया कि अंतिम बार जल्दबाजी में भाई से बात भी नहीं कर पाया था। उसे अच्छे से देख भी नहीं पाया था। छोटे भाई की मौत के बाद गमगीन शादाब को अब कई बातों का मलाल है। उन्होंने कहा कि भाई को सीतामढ़ी जाना था, जिसका टिकट भी हो चुका था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041873


