[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

LIVE Haryana Nuh Violence Live: हिंसा में छह की मौत, नूंह में तनाव बरकरार, तीस FIR; यूपी-दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

LIVE Haryana Nuh Violence Live: हिंसा में छह की मौत, नूंह में तनाव बरकरार, तीस FIR; यूपी-दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट

खास बातें

Haryana Nuh Violence Live News in Hindi: नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग हरियाणा के कई शहरों में पहुंच गई है। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है। नूंह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में कर्फ्यू जारी है। आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है। हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है। मामले में डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की हैं।

लाइव अपडेट

06:21 PM, 02-AUG-2023

116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 90 हिरासत में

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अभी हमारे पास 20 केंद्रीय बलों की कंपनियां हैं। इनमें 14 नूंह, तीन पलवल, दो फरीदाबाद और एक गुरुग्राम में तैनात है। केंद्र से तीन पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां और मांगी हैं। नूंह में एक आईआरबी बटालियन पूर्ण रूप से स्थापित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 90 लोग को हिरासत में लिया गया है।

04:23 PM, 02-AUG-2023

मोनू मानेसर की तलाश में मदद के लिए हम तैयार: सीएम खट्टर

राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।
04:19 PM, 02-AUG-2023

संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी भरपाई: सीएम खट्टर

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने एक कानून बनाया है जिसमें हिंसा के दौरान जिन लोगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं। नूंह हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। निजी संपत्ति के लिए भी हम कहेंगे कि उन लोगों से मुआवजा वसूला जाए जो इसके लिए उत्तरदायी हैं।
03:53 PM, 02-AUG-2023

स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर होगा फैसला: डिप्टी कमिश्नर

नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पवार का कहना है कि हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर क्षेत्र में स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने पर फैसला करेंगे। क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा के बाद इंटरनेट सुविधा भी फिर से शुरू की जाएगी। अर्धसैनिक बल के 14 बल और लगभग हरियाणा पुलिस की 20 कंपनियां यहां तैनात हैं। आज हम उन सभी इलाकों में दोपहर 3-5 बजे के बीच छूट देंगे जहां कर्फ्यू लगा हुआ है। हम इस छूट के समय की समीक्षा करेंगे।

03:23 PM, 02-AUG-2023

गुरुग्राम के बाद अब पलवल में धार्मिक स्थल पर हमला

नूंह में सोमवार को जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना का असर अब तक नजर आ रहा है। कुछ उपद्रवियों ने मंगलवार देर रात पलवल में भी एक समुदाय के धार्मिक स्थल और उनके घरों पर पेट्रोल बम एवं पत्थर फेंके। इससे धार्मिक स्थल में आग लग गई। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को चोट भी आई। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उपद्रव करने वाले बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ी बुलवाकर आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और बाद में नूंह स्थित नल्लड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह से ही उपद्रवियों की ओर से पलवल में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के चलते माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।

03:10 PM, 02-AUG-2023

कर्फ्यू में दो घंटे की ढील

नूंह उपायुक्त ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील के आदेश दिए हैं। तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

02:54 PM, 02-AUG-2023

अमित शाह से मिले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

मेवात हिंसा की उच्च स्तरीय जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुग्राम लोकसभा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुलाकात की है।

02:26 PM, 02-AUG-2023

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नूंह हिंसा मामला

नूंह हिंसा को लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर निकाली गई बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की रैलियों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मांग की वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाए।

01:49 PM, 02-AUG-2023

दिल्ली में बजरंग का प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। जिसके बाद बजरंद दल ने दिल्ली के घोंडा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वहीं, डीसीपी नॉर्थ ईस्ट, जॉय टिर्की का कहना है कि दिल्ली मौजपुर चौक और नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अन्य इलाकों में स्थिति सामान्य है।

01:41 PM, 02-AUG-2023

सिटी बस की सारी बस सेवाएं बंद

रोडवेज की जो बसे हैं वह बदरपुर बॉर्डर के पुल के ऊपर से निकली जा रही हैं। वहीं सिटी बस की सारी बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। अभी कुछ समय के लिए जब तक अधिकारियों के आदेश आने के बाद बसों को शुरू किया जाएगा।

01:33 PM, 02-AUG-2023

उपद्रवियों ने दुकानों में लगाई आग

गांव धौज में उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।अर्ध सैनिक बल की दो टुकड़ियों को लगाया गया है।

01:22 PM, 02-AUG-2023

अब तक 41 एफआईआर दर्ज,116 लोग गिरफ्तार

हरियाणा डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने कहा कि कल से नूंह शहर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। अब तक 41 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी। पूछताछ में जिन लोगों का नाम आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

01:20 PM, 02-AUG-2023

टोल पर बैठ गए थे कुछ प्रदर्शनकारी

बजरंग दल के प्रदर्शन के चलते दिल्ली और फरीदाबाद रूट बंद किया गया। हालांकि कुछ देर बाद यातायात सुचारू हो गया। दरअसल, टोल पर कुछ प्रदर्शनकारी बैठ गए थे। इस कारण कुछ देर के लिए फरीदाबाद और दिल्ली रूट पर दोनों कैरेजवे बंद हो गए थे।

01:13 PM, 02-AUG-2023

पिछले दो दिनों में 15 FIR दर्ज की गई-ACP

गुरुग्राम ACP क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि पिछले दो दिनों में 15 FIR दर्ज की गई हैं। 31 जुलाई को हुई घटना के बाद ऐसी घटनाओं में काफी कमी आई है। हम हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रख रहे हैं… अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 30 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित अंजुमन मस्जिद में भीड़ ने इकट्ठा होकर इस घटना को अंजाम दिया जिसमें 2 लोग घायल हुए थे और एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे व्यक्ति की हालत स्थिर है।

01:12 PM, 02-AUG-2023

हिंसक झड़प के समय सरकार क्या कर रही थी: सुरजेवाला

नूंह हिंसा पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब गुरुग्राम, नूंह, सोहना में ये हिंसक झड़पें हुईं तो सरकार क्या कर रही थी, क्यो वो सो रहे थे?

01:04 PM, 02-AUG-2023

हरियाणा में संप्रदायिक दंगों का भड़कना

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि हरियाणा में संप्रदायिक दंगों का भड़कना और इसका गुरुग्राम और अन्य क्षेत्रों में बिना रोक-टोक फैलना साबित करता है कि मणिपुर के तरह ही हरियाणा राज्य में भी क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और वहां की सरकार का खुफिया तंत्र भी निष्क्रिय है… अगर राज्य सरकार प्रस्तावित यात्रा, जुलूस को सुरक्षा नहीं दे सकती तो वे ऐसे आयोजनों को अनुमति क्यों देती हैं?।

12:57 PM, 02-AUG-2023

नूंह में जो कुछ हुआ वह दिल दहला देने वाला है: फारूक

नूंह घटना पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नूंह में जो कुछ हुआ वह दिल दहला देने वाला है। धर्म को लेकर लड़ना भारत के लिए अच्छा नहीं है। भारत सबका देश है और यहां हर धर्म को आगे बढ़ने का अधिकार है।

12:43 PM, 02-AUG-2023

घटना बड़ी प्रशासनिक विफलता है: दीपेंद्र एस.हुड्डा

हरियाणा के सांसद दीपेंद्र एस.हुड्डा ने कहा कि नूंह में जो घटना घटी है वह बड़ी प्रशासनिक विफलता है। अगर सरकार समय पर सतर्कता लेती, पुलिस प्रशासन तैनात किया जाता तो यह घटना टाली जा सतकी थी। जो उपमुख्यमंत्री (दुष्यन्त चौटाला) और केंद्रीय MoS मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बयानों में भी प्रशासनिक विफलता की बात है।

12:37 PM, 02-AUG-2023

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है-फरीदाबाद सांसद

केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है… स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और हमने उपद्रवियों को संदेश भेज दिया है कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी… हर साल शांतिपूर्वक ढंग से शोभा यात्रा होती है और ऐसी कोई घटना पहले नहीं हुई है, यह पहली बार है कि यात्रा पर हमला किया गया है।

12:33 PM, 02-AUG-2023

सख्ती से निपटा जाएगा-दिल्ली पुलिस

हरियाणा में हिंसा की घटनाओं और आगामी स्वतंत्रता दिवस 2023 के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा कि दिल्ली में शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।

12:32 PM, 02-AUG-2023

अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया: विज

नूंह हिंसा पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में स्थिति नियंत्रण में है। करीब 41 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

12:25 PM, 02-AUG-2023

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने किया विरोध

हरियाणा के नूंह की घटना को लेकर सहारनपुर में कलेक्ट्रेट गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

12:18 PM, 02-AUG-2023

तीन मुकदमे दर्ज

गुरुग्राम के ACP मनोज कुमार ने कहा कि स्थिति सामान्य है और हम बादशाहपुर में सामान्य स्थिति बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। बीती रात आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं की सूचना के आधार पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

12:15 PM, 02-AUG-2023

बादशाहपुर में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की हालिया घटनाओं के बाद गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

12:13 PM, 02-AUG-2023

दिल्ली के घोंडा चौक पर विरोध प्रदर्शन

नूंह हिंसा के खिलाफ बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के घोंडा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

12:03 PM, 02-AUG-2023

हनुमान चालीसा का पाठ

मेवात और नूंह में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के द्वारका मोड़ पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरा में बजरंग दल के प्रदर्शनकारी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं


11:50 AM, 02-AUG-2023

खुर्जा में धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

नूंह में हुए उपद्रव के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार सुबह खुर्जा में जेवर अड्डे पर धरने पर बैठ गए। वहीं विरोध प्रदर्शन की सूचना पर एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने हिंदू संगठनों को एकजुट करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की। संगठन के प्रदर्शन से खुर्जा के गांधी रोड, जंक्शन रोड और कचहरी रोड पर यातायात प्रभावित रहा।

11:28 AM, 02-AUG-2023

पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से गुरसेवक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरसेवक ही परिवार में कमाने वाला था। अगर परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को नौकरी नहीं मिली तो परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

11:26 AM, 02-AUG-2023

नूंह हिंसा में हुई थी गुरसेवक सिंह की मौत

गौरतलब है कि फतेहपुरी निवासी गुरसेवक सिंह की नूंह में हुई हिंसा में मौत हो गई थी। पिछले महीने उसकी अस्थायी ड्यूटी गुरुग्राम के खेड़की दौला थाने में लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह पुलिस गाड़ी में गुरुग्राम से मेवात की ओर जा रहे थे तो उपद्रवियों ने गाड़ी पर पथराव व फायरिंग कर दी। इससे दो होमगार्ड की मौत हो गई। इनमें एक गुरसेवक सिंह था। गुरसेवक अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमे 6 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है।

11:20 AM, 02-AUG-2023

गांव फतेहपुरी के होमगार्ड गुरसेवक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नूंह में उपद्रवियों के हमले में जान गंवाने वाले फतेहाबाद के टोहाना के गांव फतेहपुरी निवासी 32 वर्षीय होमगार्ड गुरसेवक सिंह का बुधवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गुरसेवक के 5 वर्षीय बेटे एकम सिंह ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए सेल्यूट किया तो हर कोई भावुक हो गया। अंतिम संस्कार में डीएसपी शमशेर सिंह सहित काफी पुलिसकर्मियों, ग्रामीणों व राजनेताओं ने भाग लेते हुए गुरसेवक सिंह को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने शहीद गुरसेवक सिंह के नारे भी लगाए।

11:15 AM, 02-AUG-2023

घटना के लिए कोई भी जिम्मेदार हो, सख्ती से निपटें : ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने नूंह हिंसा पर सख्त टिप्पणी की है। गुप्ता ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए चाहे कोई भी जिम्मेदार हो, चाहे वह मामन खान हो या फिर मोनू मानेसर, सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

11:11 AM, 02-AUG-2023

रघुवीर कॉलोनी और मंझावली में धार्मिक स्थलों पर हमला

फरीदाबाद की रघुवीर कॉलोनी और मंझावली में धार्मिक स्थलों पर हमला हुआ है। करीब 20 से 25 युवकों ने हमला किया। धार्मिक स्थल के शीशे और दरवाजों को तोड़ दिया गया।

11:05 AM, 02-AUG-2023

सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें-ACP

गुरुग्राम के ACP क्राइम वरुण दहिया ने कहा कि सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यातायात की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इंटरनेट भी चालू है। मैं सभी से अपील करता हूं कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई कुछ जानकारी देना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर संपर्क कर सकता है।

10:56 AM, 02-AUG-2023

नूंह हिंसा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि घटना में अभी तक की जानकारी में छह लोगों की मृत्यु हुई। जिसमें से दो होमगार्ड और चार आम नागरिक हैं। राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने तीन पलवल, दो गुरुग्राम, एक फरिदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी आज रिमांड ली जाएगी। मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें।

10:48 AM, 02-AUG-2023

दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन

हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के आह्वान के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने दिल्ली निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन किया।

10:42 AM, 02-AUG-2023

घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बादशाहपुर प्रखंड बजरंग दल के संयोजक प्रदीप जलाभिषेक शोभायात्रा में हुए हमले में जख्मी हो गए थे। प्रदीप को पहले मेदांता और  फिर सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। प्रदीप ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

10:29 AM, 02-AUG-2023

संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

दिल्ली से लगते हुए हरियाणा के कुछ जिलों में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जहां आवशक हैं वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाए गए हैं। दिल्ली की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। दिल्ली में अलर्ट जारी है। सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। ईस्ट दिल्ली के ब्रह्मपुरी में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है।

10:22 AM, 02-AUG-2023

Haryana Nuh Violence Live: हिंसा में छह की मौत, नूंह में तनाव बरकरार, तीस FIR; यूपी-दिल्ली-राजस्थान में अलर्ट

नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई है। मंगलवार को भीड़ ने सेक्टर-57 में निर्माणाधीन धर्मस्थल पर भीड़ ने हमला कर दिया और इमाम की हत्या कर दी। इसके बाद बादशाहपुर में दुकानों में तोड़फोड़ कर उपद्रवियों ने झुग्गियों में आग लगा दी। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई है। नूंह में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ व शांति के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में कर्फ्यू जारी है और आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है। हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है। हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है। राजस्थान में भी अलवर और भरतपुर में धारा 144 लागू की गई है। नूंह हिंसा के मामले में डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin