[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : जोहड़ में डूबने से दो बहनों की मौत:खेलते समय हुआ हादसा; छोटी फिसली तो बड़ी बचाने कूदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : जोहड़ में डूबने से दो बहनों की मौत:खेलते समय हुआ हादसा; छोटी फिसली तो बड़ी बचाने कूदी

जोहड़ में डूबने से दो बहनों की मौत:खेलते समय हुआ हादसा; छोटी फिसली तो बड़ी बचाने कूदी

झुंझुनूं-खेतड़ी : झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के सिहोड़ में मंगलवार शाम को जोहड़ के पास खेल रही दो बहनें संतुलन बिगड़ जाने से जोहड़ में गिर गईं। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

ग्रामीण हवा सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव के ही कुछ बच्चे गांव के पास बने जोहड़ के पास खेल रहे थे। खेलते समय निक्कू गुर्जर(8) पुत्री परमानंद गुर्जर का पांव फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वह जोहड़ में गिर गई।

छोटी बहन को जोहड़ में गिरते देख साथ खेल रही बड़ी बहन सपना (10) उसको बचाने के लिए जोहड़ में उसे बचाने के लिए कूद गई।

दो बच्चियों का बाहर निकालकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया
दो बच्चियों का बाहर निकालकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया

बरसात के कारण जोहड़ में पानी की आवक अधिक होने के कारण वह डूब गई। जब दोनों बहने कुछ समय के लिए बाहर नहीं निकली तो साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के शोर मचाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसके परिवार को सूचना दी।

इस पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर खेतड़ी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मेहाड़ा थानाधिकारी किरण सिंह यादव जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक बच्चियां पांच बहन भाइयों में दूसरे और तीसरे नंबर की है। मृतका का पिता परमानंद पिकअप चालक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। निक्कू दूसरी और सपना छठवीं क्लास में पढ़ती थी।

थानाधिकारी ने बताया कि जोहड़ में डूबने से हादसे का शिकार हुई दोनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin