[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन हुए लापता!:स्टूडेंट्स ने भजन गाकर किया प्रदर्शन, कैंपस में लगाए लापता के पोस्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन हुए लापता!:स्टूडेंट्स ने भजन गाकर किया प्रदर्शन, कैंपस में लगाए लापता के पोस्टर

राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन हुए लापता!:स्टूडेंट्स ने भजन गाकर किया प्रदर्शन, कैंपस में लगाए लापता के पोस्टर

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के ऐलान से पहले ही सियासी खींचतान का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने कुलपति प्रो राजीव जैन के लापता होने के पोस्टर लगा दिए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति राजीव जैन को ढूंढने की कोशिश की। जब कुलपति नहीं मिले तो स्टूडेंट्स ने कुलपति सचिवालय के बाहर पहुंच गांधीवादी तरीके से गुलाब का फूल हाथ में लेकर भजन गाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हरफूल चौधरी के साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दिया।
हरफूल चौधरी के साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने कुलपति सचिवालय के बाहर धरना दिया।

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता हरफूल चौधरी ने कहा- यूनिवर्सिटी में कुलपति आम छात्रों से कोसों दूर हो गए हैं। पिछले लंबे वक्त से ना तो कुलपति ने स्टूडेंट्स से संवाद किया, ना ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई काम किया है। जिससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स परेशान हो गए है।

यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राजीव जैन के लापता होने के लगे पोस्टर।
यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राजीव जैन के लापता होने के लगे पोस्टर।

इसलिए आज हमने यूनिवर्सिटी में जगह-जगह कुलपति जी के पोस्टर लगाकर उन्हें ढूंढने की कोशिश की है। ताकि किसी को भी अगर कुलपति नजर आए तो वह हमें बताएं। इसके बाद हम उन तक पहुंच आम स्टूडेंट्स की समस्याओं को बता उनका समाधान करवा सकें।

गुलाब का फूल देकर गीता की कसम दिलाकर नहीं था पर हाथ रख यूनिवर्सिटी प्रशासन को मांग पत्र देते हरफूल।
गुलाब का फूल देकर गीता की कसम दिलाकर नहीं था पर हाथ रख यूनिवर्सिटी प्रशासन को मांग पत्र देते हरफूल।

इसी को लेकर आज यूनिवर्सिटी के आम स्टूडेंस के साथ मिलकर शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन किया है। जहां हम भगवत गीता भी लेकर आए है। ताकि यूनिवर्सिटी प्रशासन गीता पर हाथ रख छात्रों की जायज मांग को पूरा करने का वादा करें। अगर इसके बाद भी कुलपति ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया। तो आम छात्रों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन जिम्मेदार होगा।

छात्रों के साथ विरोध रैली निकाल कुलपति सचिवालय पहुंचे छात्र नेता हरफूल चौधरी।
छात्रों के साथ विरोध रैली निकाल कुलपति सचिवालय पहुंचे छात्र नेता हरफूल चौधरी।

स्टूडेंट्स की प्रमुख मांग

  • RU के गर्ल्स हॉस्टल में में सैनिटरी नेपकिन मशीन की व्यवस्था की जाए।
  • RU के सभी हॉस्टल में कॉमर्शियल वॉशिंग मशीन लगाई जाए।
  • RU में 24X7 सीसीटीवी सर्विलेंस पर रहे।
  • स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी में 24X7 कैंटीन की व्यवस्था हो।
  • यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल सुविधा हो।
  • पुनर्मूल्यांकन के नाम पर स्टूडेंट्स से यूनिवर्सिटी द्वारा वसूली जा रही फीस कम की जाए।
  • RU में सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर बैरियर लगाए जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin