[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

सिंघाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा का कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना कस्बे में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बनकर पहली बार क्षेत्र में आने पर कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंड़ा, विशिष्ट अतिथि सिंघाना प्रधान सोनू कुमारी, बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, सिंघाना नगरपालिका चेयरमैन विजय कुमार पांडे थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने की।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंड़ा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश में बेहतर विकास कार्य करवाए गए हैं, जिनकी बदौलत से राजस्थान में हर पांच साल में बदलने वाली सरकार की परम्परा को तोड़ा जाएगा तथा दोबारा से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश को खुशहाली की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार कुछ ओर से गैस सिलेंडर व आमजन के दैनिक उपयोग में आने वाले पेट्रोल डीजल के वैट में वृद्धि करने से जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी सरकार आमजन को परेशान कर रही है।

उन्होंने मणिपुर में चल रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार अपने फायदे के लिए लोगों में संघर्ष करवा रही है, लेकिन देश की जनता अब जाग चुकी है जो आने वाले समय में इसका बेहतर परिणाम भी देगी। सत्ता के लालच में भाजपा के नेता सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर भय का माहौल बना रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने आमजन से राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सुंडा का उनके ससुराल मोई सद्दा में ग्रामीणो ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा महिलाओं ने मंगलगीत गाए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर समाजसेवी मान सिंह सहारण, शेर सिंह, राज अहलावत, विजय कुमार सोमरा, माकड़ो सरपंच नरेंद्र डैला, गाड़ाखेड़ा सरपंच अशोक कुमार यादव, समाजसेवी राजकुमार शेट्टी, पूर्व सरपंच रोहतास धायल, रणवीर धायल, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह लूनिया, बालकिशन सोमरा, कपील सोमरा, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77