झुंझुनूं-खेतड़ी : एथलेटिक्स में रजत पदक जीत कर लौटने पर स्वागत
एथलेटिक्स में रजत पदक जीत कर लौटने पर स्वागत
झुंझुनूं-खेतड़ी : खेल एवं शिक्षा संघ दिल्ली के सौजन्य से दिल्ली में आयोजित राज्य चैम्पियनशिप 2023 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेतड़ी उपखंड के तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का गांव में नवनिर्मित शहीद स्मारक स्थल पर समाजसेवी संजयसिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। संजयसिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में पपूरना के मोहम्मद खालिद ने अंडर 15 की 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 16 में प्रिंस ने 100 मीटर दौड़ में व अंडर 20 में साहिल शेख ने 5000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों का गांव आने पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर इस्लाम, धर्मपाल ठेकेदार, अंजनी उपसरपंच, यासीन मणियार, श्रीषि भार्गव, नेमुदीन, निखलेश, धमेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049110


