झुंझुनूं-सिंघाना(पुहानिया) : नंदी को करंट लगाकर मारने के मामले में मेडिकल टीम पहुंची पुहानिया गांव, किया पोस्टमार्टम
नंदी को करंट लगाकर मारने के मामले में मेडिकल टीम पहुंची पुहानिया गांव, किया पोस्टमार्टम
झुंझुनूं-सिंघाना(पुहानिया) : नंदी को करंट लगाकर मारने के मामले में मेडिकल विभाग की टीम पुलिस जाप्ते के साथ पुहानिया गांव में पहुंची और 10 दिन पहले नंदी को दफनाई हुई जगह से निकालकर उसका पोस्टमार्टम किया गया। आपको बता दें की एक दिन पहले ही गौ रक्षा हिन्दू दल, कामधेनु सेना सहित अन्य दलों ने पुहानिया गांव में आकर पंचायत की जिसके चलते थाने में मामला दर्ज कर कार्यवाही करने व नंदी का पोस्टमार्टम करने का फैसला लिया गया था। जिसको लेकर आज टीम पुहानिया पहुंच कर जमीन खोद नंदी का पोस्टमार्टम सभी गौ रक्षा दलो, ग्रामीण व पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
वही सरपंच पर भी थाने में रिपोर्ट वापस लेने को लेकर सभी दलों व ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है।
इस मोके पर गौ रक्षा दल की टीम राजू बुहाना, भावना स्वामी, रंजीत, टीम सोनू घसेड़ा, देवऋषि घसेड़ा, कालू पचेरी, विजेंद्र स्टूडियो, विकास झारोड़ा, सोमबीर झारोड़ा, पुनीत हिंदूवाहिनी, बादशाह गौ रक्षा दल टीम खेतड़ी, चंद्रकांत गौ रक्षा दल रवा टीम, टिंकल गौ रक्षा दल कुहाडवास, नरेश कुमावत गौ रक्षा दल, दीपक गौ रक्षा दल टीम नारनौल आदि गौ रक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049452


