सीकर : मस्जिद में दिनदहाड़े चोरी:दानपात्र तोड़कर हजारों चुरा ले गया चोर, वारदात CCTV में कैद
मस्जिद में दिनदहाड़े चोरी:दानपात्र तोड़कर हजारों चुरा ले गया चोर, वारदात CCTV में कैद
सीकर : मस्जिद में लगे दानपात्र को तोड़कर दिनदहाड़े हजारों रुपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है l वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया l चोरी की पूरी वारदात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई l घटना सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है l
पुलिस को दी रिपोर्ट में हबीब गोरी (50) ने बताया कि सुबह 7:30 बजे एक चोर मस्जिद मोहल्ला इस्लामिया स्कूल वार्ड नंबर-10 में बनी मस्जिद में घुस गया और मस्जिद में लगे दानपात्र से 20 हजार से अधिक का कैश चोरी कर फरार हो गया l चोरी की पूरी वारदात मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें एक चोर मस्जिद में एंट्री कर दानपात्र तोड़ते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है l
मस्जिद में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद से आसपास के लोगों में आक्रोश है l परिवादी की रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुट गई है l मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुभाष चंद कर रहे हैं l
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045322

