[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पचेरी : पचेरी में डाक विभाग की अल्प बचत अभिकर्ता संघ की हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पचेरी : पचेरी में डाक विभाग की अल्प बचत अभिकर्ता संघ की हुई बैठक

पचेरी में डाक विभाग की अल्प बचत अभिकर्ता संघ की हुई बैठक

झुंझुनूं-पचेरी : पचेरी कलां में डाक अल्प बचत अभिकर्ता संघ झुंझुनू के तत्वधान में अभिकर्ता चेतना यात्रा रविवार को चिड़ावा से प्रारंभ होकर सूरजगढ़, बुहाना, सिंघाना होते हुए पचेरी कलां पहुंची। पचेरी कलां में अमीलाल बोहरा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 24 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अल्प बचत अभिकर्ता संघ का उद्देश्य घर-घर तक योजना को प्रसारित करना है ताकि चिटफंड कंपनियों से बचा जा सके।

इस मौके पर जयपुर संभाग प्रमुख महेश चांदोलिया, जिला महामंत्री कुलदीप धनकड़, जिला मंत्री महेंद्र सिंह नेहरा, जिला कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, मनफूल सिंह, धर्मपाल सिंह, रामप्रकाश, अमीलाल बोहरा, प्रशांत कुमार, रमेश कुमार, ओमप्रकाश यादव, सुरेश टेलर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker