[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-पिलानी : होम्योपैथी क्लिनिक संचालक से मारपीट का मामला:पिलानी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंपिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-पिलानी : होम्योपैथी क्लिनिक संचालक से मारपीट का मामला:पिलानी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला

होम्योपैथी क्लिनिक संचालक से मारपीट का मामला:पिलानी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला

झुंझुनूं-पिलानी : पिलानी में होम्योपैथी क्लिनिक संचालक के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 30 जून को पीड़ित डॉ. रविकांत ने थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दी थी।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. रविकांत की दी हुई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। मारपीट की वारदात की सूचना के बाद तकनीकि जानकारियों व मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी चन्दन उर्फ पाण्डे पुत्र शशिकांत (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 10, गढ़ स्कूल के पास, पिलानी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी चन्दन ने बताया कि डॉ. रविकांत की दुकान पर आरोपी चन्दन से रंजिश रखने वाले आवारा किस्म के लोगों का उठना बैठना था। यह बात आरोपी को रास नहीं आ रही थी, इसलिए मौका देख कर रात समय जब डॉ. रविकांत अपनी क्लिनिक को बन्द कर रहा था, तब उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में डॉ. रविकांत का बांया हाथ टूट गया था। आरोपी चन्दन ने मुंह को ढक कर हमला किया था, जिसकी वजह से पीड़ित उसको पहचान नहीं पाया और रिपोर्ट भी अज्ञात हमलावर के विरुद्ध ही लिखवाई गई थी।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
डॉक्टर पर हमले की वारदात में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में एएसआई सुभाष सिहाग, कॉन्स्टेबल सुरेश, जयपाल, धर्मेन्द्र, पंकज शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77