झुंझुनूं : सरकारी स्कूल व दो घरों को बनाया निशाना:ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों की नगदी पार की
सरकारी स्कूल व दो घरों को बनाया निशाना:ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों की नगदी पार की
झुंझुनूं : एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने यहां एक सरकारी स्कूल व दो घरों को निशाना बनाया है। जहा से जेवरात सहित लाखों रूपए की नगदी चुरा ले गए।
चोरों ने सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर प्रिंटर, स्पीकर सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। वहीं इसी गांव में दो अलग अलग घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लाखों रूपए की नगदी ले गए। मामला झुंझुनूं के गढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के छऊ गांव का है।
इस संबंध में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य कुन्दन सिंह तथा छऊ निवासी कुन्दन सिंह पुत्र मनोहर सिंह व पन्नालाल पुत्र कालुराम ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जिसमें एक घर से एक सोने का लोकेट, सोने की नथ, चैन, दो अंगुठी, तीन कान की बाली जोडी, चांदी की पाजेब के जोडी, चांदी की छड, पांच चांदी के सिक्के तथा डेढ लाख रूपए नगद तथा दूसरे घर से एक सोने का लोकेट (तीन तोला), एक काना की बाली जोडी, सोने की चांदी की पाजेब, दो 26 चांदी के सिक्के सहित 2600 रूपए नगद चोरी होने की रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस ने तीनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037321

