[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली : इंटरनेशनल लव: दुश्मनी की सीमा तोड़कर पाकिस्तान से ऐसे नोएडा पहुंची सीमा, सचिन भी मिलने गया था दो बार नेपाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नई दिल्ली : इंटरनेशनल लव: दुश्मनी की सीमा तोड़कर पाकिस्तान से ऐसे नोएडा पहुंची सीमा, सचिन भी मिलने गया था दो बार नेपाल

सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी।

नई दिल्ली : सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर फ्लाइट से दो बार सचिन से मिलने नेपाल आई थी। इस बार सचिन के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सीमा पहले फ्लाइट से नेपाल आई और फिर बस से तीन बेटियों और एक बेटे के संग रबूपुरा में आकर रहने लगी।

सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी। सीमा का कराची में रहने वाला पति हैदर व्यापार करता है। कुछ सालों से हैदर सीमा को प्रताड़ित करने लगा था और उस से दूरी बनाने लगा था। इसके चलते सीमा की सचिन से निकटता बढ़ती चली गई और दोनों ने जीवन भर साथ रहने का वादा कर लिया।

डेढ़ माह पहले सचिन से संपर्क करने के बाद सीमा फ्लाइट से पाकिस्तान से नेपाल के काठमांडू पहुंची। नेपाल में ही सीमा ने पाकिस्तान की करेंसी को एक्सचेंज किया। इसके बाद वह बस में सवार होकर बच्चों संग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते रबूपुरा आ गई।

Related Articles