[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सांसद के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने लगाया बिल्वपत्र का पौधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सांसद के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने लगाया बिल्वपत्र का पौधा

सांसद के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने लगाया बिल्वपत्र का पौधा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ के 65 वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में बिल्वपत्र का पौधा लगाकर मनाया। स्थानीय छिपियों की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर परिसर में भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा बिलपत्र का पौधा लगाकर उसके लालन-पालन का संकल्प लिया।

इस मौके पर बोलते हुए नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए पौधरोपण करना तथा वृक्षों को बचाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण को बचाना प्रत्येक मानव का धर्म है।

इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, कमल चंद सैनी, सुनील सैनी, विजय सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी गौड, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, ललित जोशी, महेंद्र सोनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, हरी किशन शुक्ला, बूथ अध्यक्ष विक्रम सैनी, ज्योति प्रकाश शर्मा, विशाल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, सुनील सैनी, सुरेंद्र सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, बिहारी लाल सैनी, कजोड़ मल सैनी, सुरेश कुमार स्वामी, प्रमोद स्वामी, महेंद्र सोनी मणि विहार, राधेश्याम सैनी, लालचंद गॉड, विनोद कुमार हिसारिया, महेंद्र सैनी, पंकज रोहिल्ला, महावीर शर्मा, योगेंद्र कुंडलवाल, सौरभ जोशी, मनोज यादव, सुनील मोरवाल, कपिल सोनी, लाला सैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles