[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सकराय धाम से देशभर में गूंजेगा मां शाकंभरी का जयकारा, निकलेगी 111 दिवसीय यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सकराय धाम से देशभर में गूंजेगा मां शाकंभरी का जयकारा, निकलेगी 111 दिवसीय यात्रा

7 नवंबर 2027 को शक्तिपीठ से होगा द्वितीय दिव्य गुणगान यात्रा का शुभारंभ, महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में हुई बैठक; प्रवासी परिवारों और युवा पीढ़ी को कुलदेवी से जोड़ने का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध मां शाकंभरी शक्तिपीठ सकराय धाम से एक बार फिर देशभर में आस्था और भक्ति का संदेश पहुंचेगा। शाकंभरी परिवार की ओर से 7 नवंबर 2027 को सकराय धाम से 111 दिवसीय द्वितीय ‘मां शाकंभरी दिव्य गुणगान यात्रा’ का शुभारंभ किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुनः सकराय धाम पहुंचकर संपन्न होगी।

इससे पहले शाकंभरी परिवार की ओर से 64 दिवसीय गुणगान यात्रा का सफल आयोजन किया जा चुका है। अब 111 दिवसीय यात्रा के माध्यम से मां शाकंभरी की पावन ज्योत को देशभर में पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सकराय धाम में जुटे देशभर के श्रद्धालु, तय हुई यात्रा की तिथि

यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को सकराय धाम में महंत दयानाथ महाराज के सानिध्य में प्रथम वृहद बैठक आयोजित हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 100 श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से यात्रा के शुभारंभ की तिथि तय की गई। यात्रा मार्ग, ठहराव, व्यवस्थाओं और विभिन्न शहरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया।

प्रवासी परिवारों और नई पीढ़ी को कुलदेवी से जोड़ने की पहल

कार्यक्रम संयोजक मोनू ढूंढ़ारिया ने बताया कि राजस्थान से बाहर बसे प्रवासी परिवारों और युवा पीढ़ी को अपनी कुलदेवी मां शाकंभरी, शक्तिपीठ की गौरवशाली विरासत तथा सनातन संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से मां शाकंभरी की पावन ज्योत घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सकराय धाम की धार्मिक महिमा का देशभर में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कोलकाता से हैदराबाद तक के श्रद्धालुओं ने लिया संकल्प

बैठक में कोलकाता से मोनू ढूंढ़ारिया, बिहार के बेगूसराय से ज्योति शर्मा, मुजफ्फरपुर से सौरव शाह एवं अभिषेक शाह, हैदराबाद से अभिलाष अग्रवाल, पटना से अंकित बागला, सीकर से मुकेश जोशी एवं महेश जोशी, जयपुर से अमित डांग्याच, मध्य प्रदेश के सेंधवा से राजेश अग्रवाल एवं बबन अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

शाकंभरी परिवार ने देशभर के श्रद्धालुओं से इस धार्मिक महाअभियान से जुड़ने की अपील की। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77