नीमकाथाना में इलेक्ट्रिक ऑटो और पिकअप की टक्कर:एग्जाम देकर लौट रहीं छात्राएं घायल, 2 को जयपुर किया रेफर
नीमकाथाना में इलेक्ट्रिक ऑटो और पिकअप की टक्कर:एग्जाम देकर लौट रहीं छात्राएं घायल, 2 को जयपुर किया रेफर
नीमकाथाना : नीमकाथाना में दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट रहीं पांच छात्राएं सड़क हादसे में घायल हो गईं। खेतड़ी रोड पर जलसा होटल के पास इलेक्ट्रिक ऑटो और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, नीमकाथाना के निजी स्कूल की छात्राएं परीक्षा देने के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान खेतड़ी रोड पर जलसा होटल के पास ऑटो की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार पांच छात्राएं घायल हो गईं।
दो छात्राओं को जयपुर किया रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने निशु (14) और लक्ष्मी (13) की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, अनिशा (13), रितिका (14) सहित तीन छात्राओं का नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं के बारे में जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581476

