सीकर-शादी का झांसा देकर नाबालिग से सात साल तक रेप:16 साल की उम्र में मिलने के बहाने होटल बुलाया था, आरोपी अब दे रहा धमकी
सीकर-शादी का झांसा देकर नाबालिग से सात साल तक रेप:16 साल की उम्र में मिलने के बहाने होटल बुलाया था, आरोपी अब दे रहा धमकी
सीकर : सीकर जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने कई बार रेप किया। अब आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। किसी को बताने पर धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
23 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि जब वह 16 साल की थी इसी दौरान उसकी एक युवक से पहचान हुई। युवक ने उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने मिलने के लिए उसे एक होटल पर बुलाया। वहां पर नाबालिग के साथ रेप किया।
अलग-अलग जगह ले जाकर रेप
जब नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे कहा कि वह उससे ही शादी करेगा। इसके बाद भी आरोपी युवक ने कई बार नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया और जगह-जगह उसके साथ रेप किया।
जब भी नाबालिग विरोध करती तो आरोपी शादी करने की बात कहने लग जाता। अब जब बालिग होने के बाद बार-बार प्रेशर बनाया तो आरोपी युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
बदनाम करने की दी धमकी
आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा कि उसे शादी करनी ही नहीं थी। यदि रेप के बारे में किसी को बताया तो उसकी बदनामी कर देगा। फिलहाल अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581476


