[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त:हादसे में ड्राइवर घायल, उपचार के बाद मिली छुट्टी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त:हादसे में ड्राइवर घायल, उपचार के बाद मिली छुट्टी

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त:हादसे में ड्राइवर घायल, उपचार के बाद मिली छुट्टी

रानौली : पलसाना बाईपास पर रविवार सुबह करीब 3 बजे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर विजयनगर के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। घायल ड्राइवर को पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। कार ट्रक के डीजल टैंक की तरफ जा घुसी। ट्रक में दूध भरा हुआ था। ट्रक ड्राइवर मोहन दास ने बताया कि ट्रक खराब होने पर उन्होंने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था। वह ट्रक के पीछे रखने के लिए सड़क किनारे से पत्थर ला रहे थे।

मोहन दास के मुताबिक, दो बार पत्थर लाने के बाद जब वह तीसरी बार पत्थर लेने गए, तभी कार ट्रक के डीजल टैंक की तरफ आकर घुस गई। जिससे ट्रक का डीजल टैंक टूट गया और पूरा डीजल सड़क पर बिखर गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77