[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समितियों में कांग्रेस की महिलाएं प्रधान बनीं:अनिता कुमारी बीएससी-बीएड, सुभिता देवी साक्षर; हलफनामों में 16 और 31 लाख रुपए की संपत्ति बताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समितियों में कांग्रेस की महिलाएं प्रधान बनीं:अनिता कुमारी बीएससी-बीएड, सुभिता देवी साक्षर; हलफनामों में 16 और 31 लाख रुपए की संपत्ति बताई

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समितियों में कांग्रेस की महिलाएं प्रधान बनीं:अनिता कुमारी बीएससी-बीएड, सुभिता देवी साक्षर; हलफनामों में 16 और 31 लाख रुपए की संपत्ति बताई

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव हो चुके हैं। दोनों जगह कांग्रेस की महिला उम्मीदवार प्रधान चुनी गईं। प्रधान पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए था और दोनों निर्वाचित प्रधान अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। निर्वाचन के दौरान जमा हलफनामों में दोनों ने अपनी संपत्ति, शिक्षा और अन्य जानकारियां दी हैं। दोनों ने किसी तरह की देनदारी नहीं होने की बात कही है।

लक्ष्मणगढ़ प्रधान की 16 लाख की संपत्ति

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति से कांग्रेस की अनिता कुमारी प्रधान चुनी गईं। 32 वर्षीय अनिता ने अपनी शिक्षा बीएससी और बीएड बताई है। उन्होंने कुल 16 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसमें नकदी, बैंक में जमा राशि और जेवरात शामिल हैं। अनिता ने हलफनामे में 100 ग्राम सोना होने की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को गृहिणी बताया है।

बलारां प्रधान की 31 लाख की संपत्ति

नवगठित बलारां पंचायत समिति से कांग्रेस की सुभिता देवी प्रधान चुनी गईं। 48 वर्षीय सुभिता ने कुल 31 लाख रुपए की संपत्ति घोषित की है। इसमें नकदी, बैंक में जमा राशि और जेवरात शामिल हैं। सुभिता ने 200 ग्राम सोना होने की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को गृहिणी बताया और पशुधन से आय होना दर्शाया है। शिक्षा के कॉलम में उन्होंने खुद को साक्षर बताया है।

दोनों के हलफनामों की तुलना में सुभिता देवी की घोषित संपत्ति अनिता कुमारी से 15 लाख रुपए अधिक है। सुभिता के पास 200 ग्राम और अनिता के पास 100 ग्राम सोना है। दोनों ने किसी तरह की देनदारी नहीं होने की जानकारी दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77