चूरू में उपप्रधान चुनाव का फैसला : कांग्रेस के 9, भाजपा के 4 उपप्रधान बने
प्रधान चुनाव में सात पंचायत समितियों में जीतने वाली भाजपा उपप्रधान चुनाव में चार तक सिमटी, कांग्रेस ने नौ पंचायत समितियों में दर्ज की जीत; पांच उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिले की सभी 13 पंचायत समितियों के उप प्रधान पद के निर्वाचन शनिवार को संपन्न हुए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई गई। इसके तहत जिले की सभी 13 पंचायत समितियों [सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा, राजगढ़, चांदगोठी, बीदासर, सिद्धमुख, सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू] के उप प्रधान पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की गई।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सरदारशहर के लिए आईएनसी के खिराज पुरी, सरदारशहर पूर्व के लिए बीजेपी के भगवाना राम, भानीपुरा के लिए आईएनसी के प्रभुनाथ, राजगढ़ के लिए आईएनसी के कौशल्या, चांदगोठी के लिए आईएनसी के मीनाक्षी, बीदासर के लिए आईएनसी के अमर सिंह, सिद्धमुख के लिए आईएनसी के भूप सिंह, सुजानगढ़ के लिए आईएनसी के रेशमी, तारानगर पूर्व के लिए बीजेपी के कृष्ण कुमार, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर के लिए बीजेपी के चेतराम, रतनगढ़ के लिए आईएनसी के आदूराम मेघवाल, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) के लिए बीजेपी के भंवर लाल, पंचायत समिति चूरू के लिए आईएनसी के मीरा उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2579786