[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 लाख तक का भुगतान, करोड़ों की क्षतिपूर्ति का दावा भी जिला आयोग में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

50 लाख तक का भुगतान, करोड़ों की क्षतिपूर्ति का दावा भी जिला आयोग में

28.23 करोड़ के दावे वाले मामले में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग का महत्वपूर्ण निर्णय; राहत की मांग नहीं, वस्तु या सेवा के लिए चुकाई गई राशि से तय होगा आर्थिक क्षेत्राधिकार

झुंझुनूं : उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों और न्याय प्राप्त करने के लिए उचित मंच के चयन को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी सामने आई है। यदि किसी उपभोक्ता ने वस्तु या सेवा के लिए 50 लाख रुपए तक का भुगतान किया है तो वह करोड़ों रुपए की क्षतिपूर्ति के लिए भी जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर कर सकता है। केवल क्षतिपूर्ति की बड़ी रकम मांगने से आयोग का आर्थिक क्षेत्राधिकार नहीं बदलेगा।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने ‘कंज्यूमर्स वॉयस न्यायोत्सव’ के तहत उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान की जानकारी दी।

4.43 लाख का प्रीमियम चुकाया, 28.23 करोड़ की मांगी राहत

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मेसर्स प्यारीदेवी छबिराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड बनाम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड एवं अन्य के चर्चित मामले में आर्थिक क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी।

इस मामले में परिवादी ने बीमा पॉलिसियों के लिए चार लाख 43 हजार 562 रुपए का प्रीमियम चुकाया था, जबकि करीब 28.23 करोड़ रुपए की आर्थिक राहत सहित अन्य क्षतिपूर्ति की मांग की थी। राष्ट्रीय आयोग ने स्पष्ट किया कि परिवाद में मांगी गई राहत की रकम के बजाय वस्तु या सेवा के लिए चुकाया गया प्रतिफल ही आयोग का आर्थिक क्षेत्राधिकार तय करेगा।

जानिए, किस आयोग में कर सकते हैं परिवाद

उपभोक्ता संरक्षण (जिला आयोग, राज्य आयोग एवं राष्ट्रीय आयोग का क्षेत्राधिकार) नियम, 2021 के तहत तीनों आयोगों की आर्थिक क्षेत्राधिकार सीमा निर्धारित है।

आयोग वस्तु या सेवा के लिए चुकाई गई राशि
जिला उपभोक्ता आयोग 50 लाख रुपए तक
राज्य उपभोक्ता आयोग 50 लाख से अधिक और दो करोड़ रुपए तक
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग दो करोड़ रुपए से अधिक

49 लाख खर्च किए, पांच करोड़ का दावा भी जिला आयोग में

यदि किसी उपभोक्ता ने 49 लाख रुपए की वस्तु या सेवा खरीदी है और विवाद होने पर पांच करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति मांगता है तो उसे केवल दावे की बड़ी रकम के कारण राष्ट्रीय आयोग में जाने की जरूरत नहीं है। अन्य वैधानिक शर्तें पूरी होने पर वह जिला उपभोक्ता आयोग में ही परिवाद दायर कर सकता है। हालांकि क्षतिपूर्ति की वास्तविक राशि का निर्धारण आयोग मामले के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर करेगा।

कानूनी जानकारी से दूर होगा उपभोक्ताओं का भ्रम : मील

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि क्षतिपूर्ति की मांग और आयोग का आर्थिक क्षेत्राधिकार दो अलग-अलग विषय हैं। उपभोक्ताओं को इस संबंध में व्याप्त भ्रम से बाहर आना चाहिए। सही कानूनी जानकारी होने से उपभोक्ता न्याय प्राप्त करने के लिए उचित मंच का चयन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून का उद्देश्य केवल अधिकार देना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर न्याय प्रक्रिया से जोड़ना भी है।

गांव की चौपाल से शहर के मोहल्लों तक पहुंचेगी न्याय की जानकारी

‘कंज्यूमर्स वॉयस न्यायोत्सव’ के माध्यम से गांव की चौपाल से लेकर शहर के मोहल्लों तक उपभोक्ता अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ता जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और प्रत्येक उपभोक्ता की आवाज को सशक्त बनाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77