उदयपुरवाटी में नीलकंठ महादेव मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव:भजन संध्या में दिल्ली-कोलकाता से पहुंचे कलाकार, धार्मिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
उदयपुरवाटी में नीलकंठ महादेव मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव:भजन संध्या में दिल्ली-कोलकाता से पहुंचे कलाकार, धार्मिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 27 स्थित श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा और श्री हनुमान जी महाराज मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर निर्माता स्वर्गीय बैजनाथ शाह के परिवार की ओर से बंगाल से कारीगर बुलाकर मंदिर की विशेष सजावट करवाई गई।
भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
शुक्रवार रात मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। इसमें दिल्ली की रेनू चौधरी, आगरा के रितिक जैन, कोलकाता की पुष्प लता और मंटू सोनी ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। वहीं, दिल्ली के प्रतीक तिलकधारी ग्रुप ने धार्मिक झांकियों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
शोभायात्रा निकाली, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
शनिवार को मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां सजाई गई थीं। इसके बाद शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर अशोक शाह, मनोज शाह, कैलाश डंडीदार, सुमेर सिंह राव और राजेंद्र शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578864

