[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में डंपर और बाइक की भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल:कोलिहान नगर के पास हुआ हादसा; दोनों को झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में डंपर और बाइक की भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल:कोलिहान नगर के पास हुआ हादसा; दोनों को झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी में डंपर और बाइक की भिड़ंत,दो युवक गंभीर घायल:कोलिहान नगर के पास हुआ हादसा; दोनों को झुंझुनूं रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर में शनिवार को डंपर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झुंझुनूं रैफर कर दिया गया।

निजामपुर मोड़ की ओर जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार खेतड़ी के वार्ड नंबर 5 निवासी हरीश पुत्र महिपाल (22) अपने मामा के लड़के नारनौल निवासी पवन पुत्र महेंद्र कुमार (26) के साथ बाइक पर सवार होकर निजामपुर मोड़ की ओर जा रहा था। कोलिहान नगर के पास उनकी बाइक की डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर खेतड़ी से दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं किया रेफर

अस्पताल के पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल हरीश और पवन को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने डंपर और बाइक जब्त की

हादसे की सूचना पर खेतड़ी थाने के एएसआई महिपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डंपर को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77