बुहाना में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर दे रहे हादसे को न्योता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल
दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर के पास सुरक्षा जाली क्षतिग्रस्त, दिनभर रहती है लोगों की आवाजाही; ग्रामीणों ने ऊंचे चबूतरे पर ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग
बुहाना : उपखंड मुख्यालय के पुराना बाजार चौक स्थित दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर के समीप जमीन पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए खतरा बने हुए हैं। ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पहले लगाई गई सुरक्षा जाली भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में व्यस्त बाजार के बीच खुले पड़े ट्रांसफार्मरों से हादसे की आशंका बनी हुई है।
पुराना बाजार चौक कस्बे के व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां दिनभर राहगीरों, व्यापारियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ट्रांसफार्मरों के आसपास निराश्रित पशु भी विचरण करते रहते हैं। ऐसे में करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं।
सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप
कस्बेवासियों का आरोप है कि जनसुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर समस्या की ओर न तो बिजली निगम ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि समाधान के लिए पहल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि व्यस्त बाजार और धार्मिक स्थल के समीप ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
ऊंचे चबूतरे पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित एवं ऊंचे चबूतरे पर स्थापित करने तथा चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय निगम को समय रहते सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2578009

