[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूधवा नदी क्षेत्र में फैली आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूधवा नदी क्षेत्र में फैली आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नदी में उगे कूंचों में लगी आग से मची अफरा-तफरी, खेतड़ी नगरपालिका के दमकलकर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से बुझाई आग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा 

शिमला : खेतड़ी उपखंड के दूधवा गांव स्थित नदी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नदी में उगे कूंचों में लगी आग देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर खेतड़ी नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

खेतड़ी नगरपालिका के दमकलकर्मी प्रवेश चौधरी और दमकल चालक सुंदरलाल नायक ने बताया कि दूधवा नदी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंची। उस समय आग नदी क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी, जिसके चलते उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पांच घंटे तक चला आग बुझाने का अभियान

आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी जुटे रहे। लगातार पांच घंटे तक चले संयुक्त प्रयासों के बाद आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77