[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को एचसीएल की पहल, रामकृष्ण मिशन को दिए 11.35 लाख रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को एचसीएल की पहल, रामकृष्ण मिशन को दिए 11.35 लाख रुपए

सीएसआर योजना के तहत आश्रम में करवाए जाएंगे जीर्णोद्धार कार्य, कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा ने स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज को सौंपा चेक

खेतड़ी : ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रामकृष्ण मिशन आश्रम में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 11 लाख 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस राशि का उपयोग मिशन परिसर में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वामी तारकानंद, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) विपिन शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कमलेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक (गवेषण) नागेश राजपुरोहित एवं वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) घनश्याम दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77