मुंडरू पंचायत में अनियमितताओं पर लोकपाल की कार्रवाई, चार कार्मिकों पर जुर्माना
ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक सहित चार कार्मिकों पर 2800 रुपए की शास्ति, मेट की आईडी बंद कर काली सूची में डालने के निर्देश
सीकर : श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुंडरू में अनियमितताओं के मामले में जिला लोकपाल ने कार्रवाई की है। जिला लोकपाल (वीबी-जी राम जी) हरिराम ने चार कार्मिकों पर कुल 2800 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही मेट सरिता देवी की आईडी तत्काल बंद कर उसे काली सूची में डालने के निर्देश दिए हैं।
जिला लोकपाल ने बताया कि प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में राज्य सरकार के आदेशों, विभागीय दिशा-निर्देशों एवं योजना के प्रावधानों की अवहेलना के साथ संबंधित कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करना पाया गया।
वीडीओ और कनिष्ठ सहायक पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना
वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 की धारा 27 के तहत ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह जाखड़ और कनिष्ठ सहायक रामकुमार सिंह सामोता पर एक-एक हजार रुपए, कनिष्ठ तकनीकी सहायक कमलेश कुमार यादव पर 500 रुपए तथा एमआईएस प्रबंधक मुकेश कुमार पर 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माने की राशि राजकोष में जमा करवाने के निर्देश
जिला लोकपाल ने संबंधित कार्मिकों से जुर्माने की राशि वसूल कर राजकोष में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को मेट सरिता देवी की आईडी तत्काल बंद कर उसे काली सूची में डालने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573928
