सरदारशहर में 25 क्विंटल मोठ का चारा चोरी:पिकअप में भरकर ले गए चोर, किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सरदारशहर में 25 क्विंटल मोठ का चारा चोरी:पिकअप में भरकर ले गए चोर, किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सरदारशहर : सरदारशहर के ढाणी पांचेरा गांव में अज्ञात चोर किसान के खेत से करीब 25 क्विंटल मोठ का चारा चोरी कर ले गए। चोर चारे को पिकअप में भरकर ले गए। किसान हरिराम सारण ने भानीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिराम सारण ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की रात अज्ञात चोर आसपालसर रास्ते से पिकअप लेकर उनके खेत पहुंचे। इसके बाद खेत में रखा करीब 25 क्विंटल मोठ का चारा पिकअप में भरकर ले गए।
सुबह खेत में चारा गायब मिलने पर किसान को चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने भानीपुरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। भानीपुरा थानाधिकारी मंगूराम ने बताया कि किसान की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों और वारदात में इस्तेमाल पिकअप की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573923


