चूरू में कांग्रेस के छोटूलाल मेघवाल बने उप जिला प्रमुख:भाजपा के नरेश सहारण को 3 वोटों से हराया, जिला प्रमुख सीट पर बीजेपी ने किया था कब्जा
चूरू में कांग्रेस के छोटूलाल मेघवाल बने उप जिला प्रमुख:भाजपा के नरेश सहारण को 3 वोटों से हराया, जिला प्रमुख सीट पर बीजेपी ने किया था कब्जा
चूरू : चूरू जिला परिषद में कांग्रेस के छोटूलाल मेघवाल उप जिला प्रमुख बन गए हैं। उनको 21 वोट मिले। जबकि भाजपा के नरेश कुमार सहारण को 18 वोट मिले। सहारण 3 वोटों से हार गये।
उप जिला प्रमुख के चुनाव में कुल 39 वोट पड़े। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले गुरुवार सुबह भाजपा से नरेश कुमार सहारण और कांग्रेस से छोटूलाल मेघवाल ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन करवाया था। जिला परिषद की 39 सीट में कांग्रेस ने 21 सीट जीती, भाजपा ने 17 सीट जीती और 1 सीट पर सीपीआईएम ने जीत दर्ज की थी।
भाजपा की जिला प्रमुख, कांग्रेस का उप जिला प्रमुख
इससे पहले बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख बनी थी। इसमें भाजपा की कनिका सिंह को 22 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की प्रकाश बुडानिया को 17 वोट मिले।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573921
