कनिका सिंह के जिला-प्रमुख बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की:छापर के मुख्य बाजार में मिठाई बांटी; विकास की गति तेज होने की जताई उम्मीद
कनिका सिंह के जिला-प्रमुख बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की:छापर के मुख्य बाजार में मिठाई बांटी; विकास की गति तेज होने की जताई उम्मीद
छापर : छापर में कनिका सिंह राठौड़ के जिला प्रमुख बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम खुशी मनाई। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मुख्य बाजार और बस स्टैंड पर कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगिड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रवण माली के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए।
मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यह जीत कार्यकर्ताओं और राजेंद्र राठौड़ के परिश्रम और अनुभव से मिली। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम जांगिड़ ने कहा कि भाजपा का जिला प्रमुख फिर बनने से शहरों और ग्रामीण इलाकों में विकास की गति तेज होगी।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री देवकीनंदन भाटी, पार्षद मनोज इशराम, जनार्दन नाई, एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवचरण चावरियां, अनिल सैनी, राकेश ढेनवाल और मुकेश धानका समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573918
