छापर में कार ने मकान प्रवेश-कार्यक्रम में लोगों को कुचला:दो महिलाओं समेत चार घायल; गंभीर हालत में एक को हायर सेंटर भेजा
छापर में कार ने मकान प्रवेश-कार्यक्रम में लोगों को कुचला:दो महिलाओं समेत चार घायल; गंभीर हालत में एक को हायर सेंटर भेजा
छापर : छापर के रतनगढ़ रोड स्थित होली धोरा मेघवाल बस्ती में गुरुवार दोपहर कार ने मकान प्रवेश कार्यक्रम में शामिल लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
पार्षद प्रतिनिधि नेमीचंद कांटीवाल ने बताया – घायलों को अपनी गाड़ी से उन्होंने सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। वहां छापर निवासी छोटू पत्नी पुनाराम मेघवाल (60), अमराव पुत्र पुनाराम मेघवाल (25) और हुक्माराम पुत्र लालाराम मेघवाल (70) का इलाज शुरू किया गया।
डूंगरास निवासी काली देवी पत्नी हड़मनाराम मेघवाल (50) भी घायल हुईं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया।छापर पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573919
