पलसाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:बारात में जा रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर
पलसाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:बारात में जा रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर
पलसाना : पलसाना के पास देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में गोविंदपुरा निवासी नरेश कुमार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से बारात लेकर जा रहे लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का सीकर में उपचार जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573921

