बर्तनों का किराया मांगने पर दुकान में लगाई आग:दुकानदार ने भागकर बचाई जान, 4 लाख का सामान राख हुआ
बर्तनों का किराया मांगने पर दुकान में लगाई आग:दुकानदार ने भागकर बचाई जान, 4 लाख का सामान राख हुआ
रींगस : बर्तन का किराया मांगने पर हुए विवाद के बाद तीन बाइक सवार युवकों ने मंगलवार रात रींगस में किराए पर बर्तन देने वाली दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दुकानदार ने बाहर निकलकर जान बचाई। दुकान में रखा करीब 4 लाख रुपए का सामान जल गया। वारदात भैरू बाबा मंदिर के पास रात करीब 12 बजे हुई। आरोप है कि युवक दुकान से 35 हजार रुपए भी ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकानदार ने तीनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जंगले से पेट्रोल डाला, जलाने की कोशिश का आरोप
पुलिस के मुताबिक, दुकानदार प्यारे मोहन गुप्ता पुत्र लालचंद कलाल ने रिपोर्ट में बताया मंगलवार रात तीन युवक बाइक से दुकान पर बर्तन किराए पर लेने आए थे। उन्होंने बर्तन और किराया नहीं लौटाया। प्यारे मोहन ने पैसे मांगे तो युवक अपना मोबाइल उनके पास छोड़ गए।
मोबाइल मांगने लौटे, मना करने पर मारपीट की
रात करीब 11 बजे युवक मोबाइल लेने लौटे। वे बर्तन और किराया दिए बिना ही मोबाइल मांगने लगे। प्यारे मोहन ने मना किया तो उन्होंने मारपीट की। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे प्यारे मोहन ने दुकान बंद की और सो गए। रात करीब 12 बजे तीनों युवक बाइक से लौटे। उन्होंने दुकान के जंगले से पेट्रोल डाला और आग लगा दी। प्यारे मोहन का आरोप है कि युवकों ने दुकान के साथ उन्हें भी जलाने की कोशिश की। आग लगते ही प्यारे मोहन जाग गए और दुकान से बाहर निकलकर जान बचाई। दुकान में रखा बर्तन, तेल और झाड़ू समेत करीब 4 लाख रुपए का सामान जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में डर है। उन्हें पुलिस से भी नाराजगी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573872
