[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में युवक को किडनैप कर अश्लील वीडियो बनवाए:21 साल की युवती के साथ रेप, विरोध पर जान से मारने की घमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में युवक को किडनैप कर अश्लील वीडियो बनवाए:21 साल की युवती के साथ रेप, विरोध पर जान से मारने की घमकी दी

सीकर में युवक को किडनैप कर अश्लील वीडियो बनवाए:21 साल की युवती के साथ रेप, विरोध पर जान से मारने की घमकी दी

सीकर : सीकर जिले में महिलाओं और युवकों के खिलाफ अपराध के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पहले मामले में 21 साल की युवती ने एक युवक पर घर में घुसकर रेप करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे मामले में 41 वर्षीय युवक को अगवा कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने तथा वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घर में साथी के साथ पहुंचा युवक, युवती से रेप का आरोप

21 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक युवक से पहचान थी। आरोप है कि युवक अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा और वहां युवती के साथ रेप किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, घर से जाते समय भी आरोपी ने धमकाया कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक के आगे कैंपर लगाकर युवक को किया अगवा, अश्लील वीडियो बनाए

दूसरा मामला 41 वर्षीय युवक से जुड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की शाम वह बाइक से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कैंपर गाड़ी में सवार 4-5 युवकों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगा दी। आरोप है कि इसके बाद उसे अगवा कर मारपीट की गई और उसके अश्लील फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। पुलिस ने इस मामले में भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77