बाड़ा पदमपुरा में 23-24 दिसंबर को जुटेंगे प्रदेशभर के शिक्षक, शैक्षिक चुनौतियों पर होगा मंथन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का शामिल होना प्रस्तावित
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 23 एवं 24 दिसंबर 2026 को जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के शिक्षक प्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षाविद् शामिल होंगे। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की समस्याओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शैक्षिक नवाचारों सहित विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी निंबाराम, महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता एवं संगठन मंत्री महेंद्र कपूर के सान्निध्य में होना प्रस्तावित है। सम्मेलन की व्याख्यानमाला में बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह एवं गेंदालाल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा की गुणवत्ता पर होगी चर्चा
महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षक गरिमा, शिक्षक हितों, लंबित समस्याओं और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। विभिन्न सत्रों में शिक्षक अपने अनुभव, शैक्षिक नवाचार और रचनात्मक प्रयोग साझा करेंगे। शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर भी चर्चा होगी।
प्रदेश और जिला स्तर पर तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
महासंघ के महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकाधिक शिक्षक प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
लखारा ने कहा कि सम्मेलन शिक्षक एकता, शैक्षिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का मंच बनेगा। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और शिक्षक संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2573080