[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब एक फोन पर दर्ज होगी सफाई और स्ट्रीट लाइट की शिकायत, नगरपालिका ने खोला सहायता केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

अब एक फोन पर दर्ज होगी सफाई और स्ट्रीट लाइट की शिकायत, नगरपालिका ने खोला सहायता केंद्र

बिसाऊ नगरपालिका की नई पहल, कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर; निःशुल्क सेप्टिक टैंक खाली करवाने के लिए भी घर बैठे होगा पंजीकरण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे में सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब आमजन को नगरपालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगरपालिका प्रशासन ने जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्यालय में सहायता केंद्र स्थापित किया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 8209481566 जारी किया गया है।

नगरपालिका की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कस्बेवासी अब घर बैठे फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से सफाई और स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। खास बात यह है कि शिकायत का निस्तारण होने के बाद सहायता केंद्र का प्रतिनिधि स्वयं शिकायतकर्ता से संपर्क कर समस्या के समाधान की जानकारी भी देगा।

निःशुल्क खाली करवाए जा सकेंगे सेप्टिक टैंक

नगरपालिका की ओर से निःशुल्क सेप्टिक टैंक खाली करवाने की सुविधा के लिए भी इसी नंबर पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठा सकेंगे।

नगरपालिका प्रशासन ने कस्बेवासियों से अपील की है कि सफाई और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं की शिकायत सहायता केंद्र पर दर्ज करवाएं तथा निःशुल्क सेप्टिक टैंक खाली करवाने की सुविधा का भी लाभ उठाएं। शिकायत एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर : 8209481566

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77