सीकर में 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव दिलाई जाएगी शपथ
सीकर में 27 नवंबर को बाल विवाह के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव दिलाई जाएगी शपथ
सीकर : जिले में बाल विवाह की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए 27 नवंबर को बाल विवाह मुक्त भारत दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं, सामूहिक शपथ ग्रहण और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने संबंधित विभागों को अभियान की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत गांवों से लेकर विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, एएनएम, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के माध्यम से शपथ दिलवाने तथा बाल विवाह के संभावित मामलों की पहचान और समय पर सूचना देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से बाल विवाह रोकने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563145

