[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी कॉपर माइन में खान पर्यावरण सप्ताह शुरू:37वें सप्ताह में हरित खनन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी कॉपर माइन में खान पर्यावरण सप्ताह शुरू:37वें सप्ताह में हरित खनन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर जोर

खेतड़ी कॉपर माइन में खान पर्यावरण सप्ताह शुरू:37वें सप्ताह में हरित खनन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर जोर

खेतड़ी नगर : खेतड़ी कॉपर माइन के सर्विस शाफ्ट मैदान में 37वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत मुख्य निरीक्षण एवं जागरूकता दिवस मनाया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से सतत विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, खनिजों के सही इस्तेमाल और हरित खनन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भारतीय खान ब्यूरो के निरीक्षण दल के टीम लीडर लालाराम मीणा (आरएसएमएमएल) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीसी के कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख पुरषोत्तमदास बोहरा ने की।

विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा, निरीक्षण दल के सदस्य आयुष जैन (हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड) और अरविंद प्रजापत (अंबुजा सीमेंट लिमिटेड) शामिल रहे। लालाराम मीणा ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए सतत खनन के लिए केसीसी प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

हरित खनन और वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर

कार्यकारी निदेशक पीडी बोहरा ने कहा कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड हरित खनन और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खनन के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि हर अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने खनन में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

इस दौरान बाबूलाल सैनी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण तथा खनिजों के वैज्ञानिक और सही दोहन की शपथ दिलाई। सह महाप्रबंधक (अन्वेषण) नागेश कुमार राजपुरोहित ने अतिथियों का आभार जताया।

ये रहे मौजूद

समारोह में नुक्कड़ नाटक के जरिए खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर मनीष गवई, जयंत मुखोपाध्याय, मोहम्मद उस्मान, भूपेश बंबोरिया, डॉ. दीपिका खुराना, कमलेश कुमार, केटीएसएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, राजेश डांढेल, संजय गुर्जर और नरेंद्र गोस्वामी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet