दरियाईनाथ महाराज के निर्वाण दिवस पर आश्रम में कार्यक्रम:साधु-संतों ने भजन गाए, मूर्ति स्थल का श्रृंगार और पूजन हुआ
दरियाईनाथ महाराज के निर्वाण दिवस पर आश्रम में कार्यक्रम:साधु-संतों ने भजन गाए, मूर्ति स्थल का श्रृंगार और पूजन हुआ
चिड़ावा : चिड़ावा के पास सूरजगढ़ रोड स्थित दरियाईनाथ महाराज आश्रम में निर्वाण दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। दूर-दराज से आए साधु-संतों ने भजन गाए। महाराज की मूर्ति के स्थान का श्रृंगार और पूजन किया गया।
सेवक डॉ. गणेश चेतीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। आश्रम के महंत परमाईनाथ महाराज ने बताया कि शोभानाथ महाराज, चेताईनाथ महाराज, ओमनाथ महाराज, राजनाथ महाराज, बबलूनाथ महाराज, बागनाथ महाराज और राजेश नाथ महाराज सहित साधु-संतों का स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अशोक पालिया, प्रेम शर्मा, संपत जिंदल, सुभाष टेलर, विजेंद्र झाझड़िया, दिलीप टेलर, केदार शर्मा, रणवीर सिंह, फतेह सिंह, पूर्व प्रधान बलवान सिंह, नरेश-अजय सुल्तानिया, अनूप सिंह, अशोक कुमार और सूरज सिंह शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534253


