श्रीमाधोपुर में श्याम बाबा का 26वां उत्सव मनाया:फूलों से सजा दरबार, दिल्ली की पार्टी ने झांकियां पेश कीं; भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
श्रीमाधोपुर में श्याम बाबा का 26वां उत्सव मनाया:फूलों से सजा दरबार, दिल्ली की पार्टी ने झांकियां पेश कीं; भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के सुराणी बाजार स्थित परवाल का चौक (पुराना दुसादों का चौक) में श्री श्याम सेवा समिति ने बाबा श्याम का 26वां वार्षिक उत्सव मनाया। ‘एक अरदास श्याम बाबा के नाम’ कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में धोक लगाई।

कोलकाता से मंगवाए फूलों से बाबा का शृंगार किया
उत्सव में कोलकाता से मंगवाए फूलों से बाबा का शृंगार किया गया। अखंड ज्योत जलाई गई और छप्पन भोग चढ़ाया गया। दिल्ली से आई बंटी तिलकधारी एंड पार्टी ने झांकियां पेश कीं।
गुरुवार रात भजन संध्या हुई। इसमें संतोष व्यास (रींगस), मनोज शर्मा (ग्वालियर), निजाम भाई (जयपुर) और पवन शर्मा (श्रीमाधोपुर) ने भजन गाए। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। ‘हलो-हाय छोड़िए, जय श्री श्याम बोलिए’ के जयकारे पंडाल में गूंजे।

महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया
शुक्रवार सुबह महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं को बाबा के शृंगार के फूल, खाटूश्यामजी से आया खजाना, छप्पन भोग का प्रसाद और बाबा को चढ़ाए गए निशान दिए गए।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बावड़ी आश्रम के महंत ओंकार दास महाराज, समिति अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, बजरंग लाल अमरसरिया, महेश परवाल, गौतम अग्रवाल, राकेश शर्मा, पवन शर्मा, बजरंगलाल कुमावत, विक्रम शर्मा, अशोक सोनी, हेमंत सोनी, अंकित अग्रवाल और अनिल अग्रवाल सहित श्रद्धालु और समिति कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534253


